प्रौद्योगिकी

Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स

Tara Tandi
12 March 2026 7:35 PM IST
Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300s के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 7,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें गेमिंग के लिए नए परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 7,100 mAh की 'Blue Ocean Battery' होगी। इस बैटरी में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X300s में थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड Ice Pulse Fluid वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। कंपनी ने बताया है कि इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाया जा सकेगा।
इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस में सुधार के लिए 'Monster Super Core Engine' होगा। Han ने कहा है कि Vivo X300s में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट 2.0 टेक्नोलॉजी होगी। इसे पिछले वर्जन की तुलना में 15 प्रतिशत फास्ट बताया गया है। यह स्मार्टफोन 5 Gbps तक की डेटा ट्रांसफर स्पीड के लिए USB 3.2 Gen 1 को सपोर्ट करेगा। इसमें गेमिंग कनेक्टिविटी के लिए यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लिफिकेशन सिस्टम दिया जाएगा। इसमें कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया गेम एंटीना, फोर-कोर Wi-Fi एन्हांसमेंट और AI eSports Signal Engine 2.0 शामिल है। कंपनी का दावा है कि इससे गेमिंग के दौरान सिग्नल की स्टेबिलिटी में सुधार होगा।
आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह डिस्प्ले BOE Q10 Plus ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का होगा और बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए 'Circular Polarised Light 2.0' को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में कस्टम 751440 वाइब्रेशन मोटर दी जाएगी जो स्पेशल एलॉय मैटीरियल का इस्तेमाल करती है। यह 9595 हेप्टिक मोटर की तुलना में 2.2x अधिक बैंडविद्थ उपलब्ध कराती है। Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss-ट्यून्ड कैमरा होगा। इसमें '1511 वॉर ड्रम मास्टर' सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। ये स्पीकर्स गेमिंग के दौरान साउंड को 120 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X300s में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Next Story