- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo X300 FE में मिल...
प्रौद्योगिकी
Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:42 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Vivo S50 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin (@ZionsAnvin) ने दावा किया है कि Vivo X300 FE को RAM और स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसमें 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के अलावा 12 GB + 512 GB का वेरिएंट शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo X300 FE की मॉडल नंबर - V2537 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,701 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,180 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं।
पिछले वर्ष दिसंबर में चीन में पेश किए गए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini में 6.31-इंच AMOLED डिस्प्ले (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है 90 W फास्ट चार्जिंग और 40 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Vivo S50 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। भारत में पिछले वर्ष स्मार्टफोन्स के मार्केट में Vivo ने अपना पहला बरकरार है। कंपनी का मार्केट शेयर 19.3 प्रतिशत का रहा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





