- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo X200T में मिल...
प्रौद्योगिकी
Vivo X200T में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9400+, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Tara Tandi
16 Jan 2026 7:23 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo X200T में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे Vivo X200T के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने एक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के प्राइसेज को लीक किया है। Vivo X200T के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 69,999 रुपये का हो सकता है।
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई थी। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। Vivo X200Tमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-702 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 पेरिस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo X200T को Seaside Lilac और Stellar Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 'वर्चुअल ग्राफिक्स कार्ड' और 'फ्रेम इंटरपोलेशन टेक्नोलॉजी' मिल सकती है। इससे यह स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अतिरिक्त फ्रेम्स जेनरेट कर सकेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। देश में पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE का यह रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। Vivo X200 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में16 GB तक का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है।
TagsVivo X200Tटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





