प्रौद्योगिकी

Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन

Tara Tandi
16 Jun 2026 6:57 PM IST
Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
x
Technology टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X Fold 6 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 26 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। Vivo X Fold 6 के लिए नए Blue Hole कलर का विकल्प मिलेगा। यह कलर गहरे समुद्र में ब्लू सिंकहोल्स पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ मेटल फ्रेम फ्लैट वर्टिकल ऐजेज के साथ है।
Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट स्टैंडर्ड MediaTek Dimensity 9500 से अलग बताया गया है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए इस मोबाइल प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने पर Vivo और MediaTek ने लगभग दो वर्षों तक कोलेब्रेशन किया है। नए चिपसेट के NPU परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी होने का दावा किया गया है। Vivo X Fold 6 को अपग्रेडेड Atomic Workbench के साथ लाया जाएगा, जिससे सिंगल स्क्रीन पर कई ऐप्स को ओपन करने की सुविधा मिलेगी। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलेगा। इसमें
AI से जुड़े कुछ टूल्स भी मिलेंगे
इस स्मार्टफोन में Samsung M14 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 8.02 इंच फोल्डेबल स्क्रीन 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्वायर रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X Fold 6 में f/1.68 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हाल ही में चीन के 3C प्लेटफॉर्म पर Vivo X Fold 6 की डुअल-सेल बैटरी (2,807 mAh + 3,863 mAh) के साथ लिस्टिंग हुई थी। इस बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 6,900 mAh की हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला रैंक है।
Next Story