- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo X Fold 5 और Vivo...
प्रौद्योगिकी
Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Zeiss ब्रांडेड कैमरा यूनिट
Tara Tandi
3 July 2025 7:33 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के X Fold 5 और X200 FE को इस महीने देश में लॉन्च किया जाएगा। बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन X Fold 5 को पिछले महीने चीन में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट्स चीन में पेश किए गए मॉडल के समान हो सकते हैं। कंपनी ने X200 FE को पिछले महीने ताइवान में पेश किया था।
Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि X Fold 5 और X200 FE को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और भारत में Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर Vivo X200 FE की माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन को Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर्स में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है। X Fold 5 को व्हाइट और Titanium Grey कलर्स में लाया जा सकता है।
चीन में पेश किए गए X Fold 5 में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल है। इसके दोनों डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स का है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। X Fold 5 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,499 (लगभग 84,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,900 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 8,499 (लगभग 1,01,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है।
हाल ही में Vivo ने X200 FE के भारत में लॉन्च का टीजर दिया था। इसमें इस स्मार्टफोन का डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को दिखाया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के वेरिएंट में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। यह स्मार्टफोन Funtouch OS 15 पर चलेगा। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। X200 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा।
TagsVivo X Fold 5Vivo X200 FE जल्द भारत लॉन्चZeiss ब्रांडेड कैमरा यूनिटVivo X200 FE India launch soonZeiss branded camera unitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





