- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo Watch 5 का eSIM...
प्रौद्योगिकी
Vivo Watch 5 का eSIM वेरिएंट AI फीचर्स और 22 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Tara Tandi
26 Jun 2025 7:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo Watch 5 के ब्लूटूथ वर्जन को चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और अब, X Fold 5 फोल्डेबल फोन के साथ कंपनी ने बीते बुधवार इसके eSIM वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया है। Watch 5 स्पोर्ट्स ट्रेकिंग के साथ हेल्थ डेटा भी देती है। इसमें सर्कुलर डायल वाला 1.43 इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी एक खासियत लंबी बैटरी लाइफ भी है, जिसमें Vivo दावा करती है कि यह ब्लूटूथ-ओनली मोड में 22 दिन, eSIM डुअल-डिवाइस मोड में 14 दिन और eSIM स्टैंडअलोन मोड में 7 दिन तक चल सकती है।
Vivo Watch 5 का ब्लूटूथ वर्जन 799 युआन (करीब रुपये 9,500 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, eSIM वर्जन को 999 युआन (करीब 12,000 रुपये) में पेश किया गया है।
Vivo Watch 5 Specifications
Vivo Watch 5 में सर्कुलर डायल वाला 1.43 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है। वॉच का वजन अब स्ट्रैप के बिना सिर्फ 32 ग्राम है। Vivo हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स प्रदान करता है, जिसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्लीप, ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ स्टडी में 24 घंटे की ट्रैकिंग शामिल है।
यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से सिलिकॉन या लेदर स्ट्रैप में से चुन सकते हैं। यह वॉच BlueOS 2.0 पर काम करती है और इसमें कुछ नए सॉफ्टवेयर ट्रिक्स भी हैं। इसमें नया AI स्पोर्ट्स कोच है जो रनिंग पोस्चर, एफिशिएंसी को ट्रैक कर सकता है और यहां तक कि यूजर्स के रियल-टाइम हार्ट रेट के आधार पर फैट-बर्निंग वर्कआउट प्लान भी सुझा सकता है।
यूजर्स को एक फंक्शनल ऐप स्टोर मिलेगा, लेकिन लिमिटेड थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यह पेमेंट के लिए NFC और आउटडोर ट्रैकिंग के लिए GPS से लैस आती है। इसमें पानी से सुरक्षा के लिए 5ATM रेटेड बिल्ड शामिल है।
विज्ञापन
इसमें एक नया AI स्मार्ट विंडो फीचर भी है जो यूज पैटर्न के आधार पर आपकी सबसे ज्यादा जरूरत वाली जानकारी को प्राथमिकता देता है। Watch 5 Android और iOS, दोनों डिवाइस के साथ कंपेटिबल है। चाइना के यूजर्स के लिए वॉच पर डायरेक्ट WeChat का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
बैटरी बैकअप की बात करें तो Watch 5 की बैटरी ब्लूटूथ मोड पर 22 दिनों तक चलने का दावा करती है। वहीं, कंपनी के मुताबिक, यदि इसे eSIM डुअल-डिवाइस मोड में चलाया जाए, तो यह फुल चार्ज में 14 दिन चलेगी और eSIM स्टैंडअलोन मोड में 7 दिन तक चल सकती है। स्मार्टवॉच मैग्नेटिक पुक के जरिए चार्ज होती है और फुल चार्ज होने में करीब दो घंटे लगा सकती है।
TagsVivo Watch 5eSIM वेरिएंट AI फीचर्स22 दिन बैटरी लाइफ लॉन्चeSIM variant AI features22 days battery life launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





