प्रौद्योगिकी

Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे

Tara Tandi
1 Aug 2026 8:00 PM IST
Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे
x
नई दिल्ली: Vivo की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Vivo V70 के प्राइस कंपनी ने बढ़ा दिए हैं। भारत में इस सीरीज के स्मार्टफोन अब आप खरीदने जाएंगे तो आपको 8 हजार रुपये तक ज्यादा चुकाने होंगे। सीरीज में Vivo V70, Vivo V70 Elite, और Vivo V70 FE जैसे मॉडल्स आते हैं। इनमें विभिन्न रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। फोन में 8GB रैम से लेकर 12GB तक रैम का ऑप्शन मिल जाता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 512GB तक स्पेस का विकल्प मिल जाता है। आइए जानते हैं कौन से वेरिएंट की कीमत में कितना हुआ है
इजाफा
Vivo V70 स्मार्टफोन सीरीज भारत में 8 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। Vivo V70 का 8GB+256GB वेरिएंट पहले 53,999 रुपये में आता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 59,999 रुपये हो गई है। इसी तरह Vivo V70 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 56,999 रुपये में आता था।
Vivo V70 Elite का 8GB+256GB वेरिएंट पहले 58,999 रुपये में आता था। अब इसकी कीमत बढ़कर 66,999 रुपये हो गई है। Vivo V70 Elite के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत पहले 63,999 रुपये थी जो कि अब बढ़कर 71,999 रुपये हो गई है।
Vivo V70 FE
Vivo V70 FE कंपनी का पॉपुलर स्मार्टफोन है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट अब 41,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये में मिलेगा। यह 3 हजार रुपये महंगा हो गया है। फोन का 8GB+256GB वेरिएंट 45,999 रुपये की बजाए 49,999 रुपये में मिलेगा। फोन का 12GB+256GB वेरिएंट 46,999 रुपये से बढ़कर अब 51,999 रुपये में मिलेगा।
स्मार्टफोन कंपनियां लगातार मोबाइल की कीमतों में इजाफा कर रही हैं। यह दौर अभी जारी रहने वाला है। ग्राहकों को आने वाले समय में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, एलईडी टीवी, लैपटॉप आदि खरीदने के लिए कहीं ज्यादा जेब खाली करनी होगी। हाल ही में सैमसंग की ओर से संकेत दिया गया था कि DRAM का संकट अभी और ज्यााद गहराने वाला है। रैम और मैमोरी चिप की डिमांड 2027 में और ज्यादा बढ़ने वाली है और स्थिति और ज्यादा खराब होने वाली है। क्योंकि मैमोरी चिप की सप्लाई बहुत सीमित है। सप्लाई में कमी के चलते डिवाइसेज की कीमतें लगातार बढ़ती रहेंगी।
Next Story