- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo V70 FE होगा अगला...
प्रौद्योगिकी
Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च
Tara Tandi
1 March 2026 7:30 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo की V70 सीरीज में जल्द एक नया मॉडल जुड़ सकता है। ताजा लीक के मुताबिक कंपनी Vivo V70 FE को लॉन्च करने की तैयारी में है। डिवाइस 28 फरवरी को डेब्यू कर सकता है, हालांकि लॉन्च डेट को फिलहाल टेंटेटिव बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत में भी यह मॉडल पेश किया जा सकता है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अभी कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
टिपस्टर PassionateGeekz के मुताबिक Vivo V70 FE का मुख्य आकर्षण इसका 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा, जिसमें OIS सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा हो सकता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे कैमरा फीचर शामिल हो सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo V70 सीरीज स्मार्टफोन 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। डिजाइन में राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं और इसे Muse Purple, Ocean Blue और Titanium Silver कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। मेमोरी ऑप्शन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 256GB और 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। सॉफ्टवेयर के तौर पर फोन OriginOS 6 पर चल सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का वादा किया जा सकता है।
बैटरी इसकी एक बड़ी खासियत हो सकती है। लीक के अनुसार इसमें 7,000mAh की BlueVolt बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस दे सकता है। डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलने की संभावना है। फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर सटीक तारीख सामने नहीं आई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





