प्रौद्योगिकी

Vivo V70 FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग

Tara Tandi
27 Feb 2026 6:52 PM IST
Vivo V70 FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग
x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo V70 FE के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Play Console वेबसाइट पर Vivo V70 FE की मॉडल नंबर - V2550 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 1,260 x 2,800 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 440 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इस लिस्टिंग से Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट होने का पता चला है। इसमें कर्व्ड ऐजेज के साथ राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। इससे पहले इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), Geekbench और TDRA पर समान मॉडल नंबर के साथ
लिस्टिंग हुई थी
Vivo V70 FE को 28 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पर्पल और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Vivo V70 FE के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB और 8 GB+ 512 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। Vivo V70 FE की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। भारत में पिछले सप्ताह कंपनी ने Vivo V70 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। Vivo V70 Elite में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले (2750 × 1260 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5, 000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Next Story