- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo V50e होगा मिडरेंज...
प्रौद्योगिकी
Vivo V50e होगा मिडरेंज का धांसू कैमरा फोन! जल्द लॉन्च
Tara Tandi
30 March 2025 6:28 PM IST

x
Vivo V50e टेक न्यूज़ : Vivo भारतीय मार्केट में V50 सीरीज का एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन Vivo V50e के नाम से सुर्खियों में है। फोन को लेकर लगातार लीक्स और अपडेट्स मिल रहे हैं। Vivo V50 के लॉन्च के बाद सीरीज में यह अगला एडिशन होगा जिसके स्पेसिफिकेशंस अब लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसमें भारत के लिए एक खास कैमरा मोड मिलने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा कंपनी का यह नया मिडरेंज फोन।
Vivo V50e जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। Vivo V50e को लेकर लेटेस्ट लीक इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। MySmartPrice की रिपोर्ट की मानें तो Vivo V50e फोन कंपनी का नया मिडरेंज फोन होगा जो आकर्षक फीचर्स के साथ आएगा। फोन में टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी मिलेगी। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस होगा। फोन के फ्रंट और बैक साइड में डायमंड शील्ड ग्लास देखने को मिल सकता है।
Vivo V50e संभावित रूप से MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 5,600mAh बैटरी पैक मिल सकता है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की बात कही गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है जिस पर Funtouch OS 15 की कस्टम स्किन मौजूद होगी। फोन के रियर में 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसमें OIS सपोर्ट भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा आने की संभावना कही गई है।
इसी के साथ फोन के रियर कैमरे की खास बात होगी कि यह वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो मोड फीचर के साथ आएगा जो कि खास भारतीय मार्केट के लिए होगा। Vivo V50e में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है। यह फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन भारत में अप्रैल में दस्तक दे सकता है। कंपनी जल्द ही इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा कर सकती है।
TagsVivo V50e मिडरेंजधांसू कैमरा फोनजल्द लॉन्चVivo V50e midrangeamazing camera phonelaunch soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





