प्रौद्योगिकी

vivo TWS 3e ईयरबड्स 42 घंटे की बैटरी लाइफ और ANC के साथ लांच हुए

Tara Tandi
7 Aug 2024 1:18 PM GMT
vivo TWS 3e ईयरबड्स  42 घंटे की बैटरी लाइफ और ANC के साथ लांच हुए
x
vivo TWS 3e ईयरबड्स टेक न्यूज़: वीवो कई सालों तक सिर्फ स्मार्टफोन ही लॉन्च करता रहा। पिछले कुछ समय से इसने वियरेबल कैटेगरी पर भी फोकस किया है। बुधवार को कंपनी ने vivo TWS 3e ANC नाम से नए ईयरबड्स पेश किए। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसलेशन की सुविधा के साथ आते हैं। ये एक स्लीक और राउंडेड केस के अंदर फिट होते हैं। दावा है कि इन्हें पहनने से बाहर का शोर 73 फीसदी तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं ईयरबड्स की सभी
खूबियां और इसकी कीमत।
vivo TWS 3e ANC को 1899 रुपये में पेश किया गया है। इन्हें ब्राइट व्हाइट और डार्क इंडिगो कलर में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स आज से ही फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की ई-शॉप पर उपलब्ध हैं।
vivo TWS 3e ANC स्पेसिफिकेशन, फीचर्स
vivo TWS 3e ANC ईयरबड्स का दावा है कि ये कान में डालते ही ग्रिप करते हैं। कंपनी हर कान के साइज के हिसाब से ईयर टिप्स भी दे रही है। अच्छी आवाज़ और दमदार बास के लिए इनमें 11mm का बायोफाइबर डायफ्राम लगाया गया है। जैसा कि हमने बताया, इनकी सबसे बड़ी खूबी एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन है। कंपनी दावा कर रही है कि ये 30 डेसिबल तक की आवाज़ कम कर सकते हैं। यह फीचर कॉलिंग के दौरान भी काम आता है, जिससे भीड़ में होने के बावजूद सामने वाला आपकी आवाज़ साफ़ सुन सकता है। गेमिंग के दौरान भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि ये 88 ms की लो लेटेंसी देते हैं।
vivo TWS 3e ANC ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इनमें Google Fast Pair की सुविधा मिलती है। Google Assistant का भी सपोर्ट है। अगर बड्स आस-पास खो जाते हैं, तो Find My Earphones की मदद से इन्हें ढूँढा जा सकता है। ये IP54 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये धूल, पानी और छींटों से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बच सकते हैं। ANC फीचर बंद होने पर Vivo TWS 3e ANC 42 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकता है। बड्स एक बार चार्ज करने पर साढ़े 10 घंटे तक चलते हैं। इन्हें 10 मिनट चार्ज करके 3 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Next Story