- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo K14x 5G का नया...
प्रौद्योगिकी
Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
Tara Tandi
11 March 2026 7:20 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Oppo ने आज भारत में Oppo K14x 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। आइए Oppo K14x 5G के नए स्टोरेज वेरिएंट के फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo K14x 5G Price
OPPO K14x 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और OPPO इंडिया के ई-स्टोर पर उपलब्ध है। ग्राहक 750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यह डिवाइस और भी अधिक किफायती हो जाता है।
Oppo K14x 5G Features & Specifications
Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन 4GB / 6GB LPDDR4X RAM से लैस है, जिसे 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन से बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाई जा सकती है। इस फोन में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.6 मिमी, चौड़ाई 78.5 मिमी, मोटाई 8.61 मिमी और वजन 212 ग्राम है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





