- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड...
प्रौद्योगिकी
Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Tara Tandi
30 July 2026 5:48 PM IST

x
नई दिल्ली : Vivo ने भारत Vivo T5x 5G को जबरदस्त पसंद किए जाने के बाद आज T5x 5G का फ्यूजन रेड कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन को एक वाइब्रेंट लुक प्रदान करता है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर और 7200mAh की बैटरी से लैस किया गाय है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo T5x 5G Price
Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। यह फोन अब फ्यूजन रेड कलर में उपलब्ध हो गया है, जबकि पहले ही स्टार सिल्वर और साइबर ग्रीन कलर में आता है। ग्राहक Axis Bank, HDFC Bank और SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, साथ में 6 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है। इन ऑफर्स के बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
Vivo T5x 5G Features & Specifications
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB/256GB इनबिल्ट UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। यह फोन 7200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





