प्रौद्योगिकी

Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

Tara Tandi
10 July 2026 8:03 PM IST
Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
x
नई दिल्ली: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T4 Lite की जगह लेगा
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo T5 Lite 5G के लिए एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को 16 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Lite 5G के लिए लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo T4 Lite में 6,000 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट के साथ ही Vivo की वेबसाइट पर भी लैंडिंग पेज पब्लिश किया गया है।
Vivo T5 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें Android पर बेस्ड कंपनी का Origin OS 6 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच HD+ 20:9 LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं।
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 6300 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo T4 Lite में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.4 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Vivo की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में भी Vivo की मजबूत स्थिति है।
Next Story