- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo T5 5G भारत में...
प्रौद्योगिकी
Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी
Tara Tandi
2 Sept 2026 2:11 PM IST

x
नई दिल्ली: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। Vivo के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 के साथ आता है। T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Vivo T5 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo T5 5G Price
Vivo T5 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999, 8GB+2568GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹44,999 और 12GB+256B स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹4,000 डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 9 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। यह फोन रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन कलर में आता है।
Vivo T5 5G Specifications
Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.6 कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1260 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस, 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और 8000000:1 कंट्रास्ट रेशियो है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 के साथ आता है। T5 5G में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB/8GB/12GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS3.1 स्टोरेज दी गई है। जिसमें रैम को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो T5 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 सपोर्ट है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 16.442 सेमी, चौड़ाई 7.525 सेमी, मोटाई 0.799 सेमी और वजन 199 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।
Next Story





