- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo T4x 5G लॉन्च होगा...

x
Vivo T4x 5G टेक न्यूज़ : Vivo भारत में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इनमें सबसे नजदीक Vivo V50 है जो कुछ ही घंटों के बाद भारत में दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही कंपनी T सीरीज का फोन भी लॉन्च करेगी। यह नया Vivo T4x 5G होगा जो कि इससे पहले आए Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा। फोन को वीवो ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर टीज करना शुरू कर दिया है। टीजर में कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Vivo T4x 5G जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन Flipkart पर टीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर कंपनी ने बैटरी के रूप में टीज किया है। कंपनी का कहना है कि इस सेग्मेंट में फोन के अंदर सबसे बड़ी बैटरी होगी। संभावना है कि फोन 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये के अंदर होगी। फोन के लिए संकेत दिया गया है कि यह 20 फरवरी को लॉन्च होगा। यह फोन इससे पहले आए Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा और इस साल टी सीरीज में कंपनी का पहला फोन होगा जो भारत में दस्तक देगा।
Vivo T3x 5G के स्पेसिफिकेशंस से अपकमिंग फोन के स्पेक्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ (2408×1080) LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन की पीक ब्राइटनैस 1000 निट्स है। T3x 5G में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 4GB, 6GB और 8GB RAM के ऑप्शंस हैं।
Vivo T3x में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50MP का है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें सुपर नाइट मोड दिया गया है। Vivo T3x 5G फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। Vivo T3x 5G में 6000mAh की बैटरी है। फोन को चार्ज करने के लिए बॉक्स में 44W का चार्जर मिलता है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी इसमें है।
TagsVivo T4x 5G लॉन्च6500mAh बैटरीVivo T4x 5G launched6500mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





