- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo T4 Ultra भारत में...
प्रौद्योगिकी
Vivo T4 Ultra भारत में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Tara Tandi
11 Jun 2025 7:50 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo ने आज भारतीय बाजार में Vivo T4 Ultra लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले है। आइए Vivo T4 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo T4 Ultra Price in India
Vivo T4 Ultra के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन मेटियोर ग्रे और फीनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। यह फोन बिक्री के लिए देश में फ्लिपकार्ट, वीवो की ऑफिशियल साइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 18 जून से उपलब्ध होगा।
Vivo T4 Ultra Specifications, Features
Vivo T4 Ultra में 6.67 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260x2,800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।
कैमरे सेटअप के लिए T4 Ultra के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और f/2.55 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
T4 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल नैनो सिम, 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई, ओटीजी,जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में Google के सर्किल टू सर्च और एआई नोट असिस्ट, एआई इरेज, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और एआई कॉल ट्रांसलेशन जैसे अन्य एआई फीचर्स का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो मेटियोर ग्रे वर्जन की लंबाई 160.5 मिमी, चौड़ाई 75.02 मिमी, मोटाई 7.43 मिमी और वजन 192 ग्राम है। वहीं फीनिक्स गोल्ड वर्जन की मोटाई 7.45 मिमी और वजन 193 ग्राम है।
TagsVivo T4 Ultra भारत50 मेगापिक्सल कैमरा5500mAh बैटरीलॉन्चVivo T4 Ultra launched in India with 50MP camera5500mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





