- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo T4 Lite 5G जल्द...
प्रौद्योगिकी
Vivo T4 Lite 5G जल्द इंडिया में लेगा एंट्री, Rs 10,000 से कम होगी कीमत?
Tara Tandi
14 Jun 2025 5:57 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo इंडिया में एक और नया हैंडसेट लेकर आने की तैयारी में है - इस बार बजट सेगमेंट में। हाल ही में कंपनी ने Vivo T4 Ultra 5G को मिड-रेंज में कुछ प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया था और अब लीक्स सामने आ रहे हैं, जो अपकमिंग Vivo T4 Lite 5G की ओर इशारा दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोन 10,000 रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो मार्केट में प्रतिस्पर्धा एक बार फिर गर्मा सकती है।
XpertPick की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo इस महीने के अंत तक T4 Lite 5G को इंडिया में लॉन्च कर सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट कहती है कि लॉन्च डेट ज्यादा दूर नहीं है और जल्द ही ऑफिशियल टीजर भी देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि इस फोन को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी पहले स्पॉट किया गया है, यानी डेवलपमेंट चालू है।
T4 Lite 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इतना पावरफुल बैकअप मिलने के बावजूद भी फोन का डिजाइन कथित तौर पर काफी स्लिम और स्लीक रह सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है।
T4 Lite दरअसल पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Lite का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद है कि T4 Lite 5G भी 10,000 रुपये से 10,499 रुपये के बीच में आ सकता है। अगर इस प्राइस में 5G, 6000mAh बैटरी और पतला डिजाइन मिल रहा है, तो ये फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में ज्यादा चाहिए वाला फॉर्मूला ढूंढ रहे हैं।
TagsVivo T4 Lite 5G जल्द इंडियालेगा एंट्रीRs 10000कम कीमतVivo T4 Lite 5G will enter India soon000 low priceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





