- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo S2 FE के लॉन्च से...
प्रौद्योगिकी
Vivo S2 FE के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन
Tara Tandi
25 Sept 2026 5:54 PM IST

x
नई दिल्ली: Vivo S2 FE कंपनी की ओर से अगला अफॉर्डेबल फ्लैगशिप लेवल स्मार्टफोन होगा। यह Vivo S2 का फैन एडिशन होने वाला है जिसमें वीवो एस2 जैसे ही फीचर्स देखने को मिलेंगे लेकिन थोड़े डाउनग्रेड लेवल के साथ। अब फोन के लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग लीक हो गई है। वहीं, फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। फोन की कीमत 40 हजार रुपये के आसपास शुरू हो सकती है। लेटेस्ट अपडेट में जानते हैं फोन में और क्या होगा खास।
Vivo S2 FE Price Leaked
Vivo S2 FE का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है। फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। इसे विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा गया है। इससे पहले फोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया था। XperPick की रिपोर्ट की मानें तो फोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू हो सकती है। फोन को कंपनी तीन रंगों में ला सकती है जिसमें Stellar Green, Zen White और Titan Black शामिल होंगे।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 50 का मेन कैमरा होगा जिसमें Sony IMX852 सेंसर बताया जा रहा है। फोन में सेकंडरी कैमरा के तौर पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सेल्फी के लिए यह 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन का हाइलाइट इसकी बैटरी होगी। इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस हो सकता है।
स्मार्टफोन को Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। देश में Vivo V80 को छह अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo S2 FE में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले पर सेंटर में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट होगा। बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 868 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टीकोर टेस्ट में इसमें 2887 पॉइंट्स का स्कोर किया है। अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन Mali-G610 MC2 GPU से लैस बताया गया है।
Next Story





