- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo ने लॉन्च किया X...
प्रौद्योगिकी
Vivo ने लॉन्च किया X Fold 5, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Tara Tandi
26 Jun 2025 7:18 PM IST

x
technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने X Fold 5 को लॉन्च किया है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल है। इसके दोनों डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स का है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।
Vivo X Fold 5 का प्राइस, उपलब्धता
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। X Fold 5 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,499 (लगभग 84,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,900 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 8,499 (लगभग 1,01,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। X Fold 5 की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए 2 जुलाई से होगी।
X Fold 5 का स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 8.03 इंच का 8T फ्लेक्सिबल मेन इनर डिस्प्ले और 6.53 इंच 8T LTPO आउटर स्क्रीन है। इसके दोनों पैनल में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है। X Fold 5 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। Vivo ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Apple के इकोसिस्टम के साथ कम्पैटिबल है। इसमें iPhone, AirPods, MacBook, Apple Watch और iCloud शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को इन डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
X Fold 5 की 6,000 mAh की बैटरी 80 W और 40 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह -20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस फोल्ड करने पर 9.2 mm और अनफोल्ड करने पर 4.3 mm की है। इसका भार लगभग 217 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
TagsVivo लॉन्च X Fold 5जानें प्राइसस्पेसिफिकेशंसVivo launches X Fold 5know pricespecificationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





