- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo ने लॉन्च किया...
प्रौद्योगिकी
Vivo ने लॉन्च किया 16GB तक रैम सपोर्ट और 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला सबसे पतला फोन
Tara Tandi
22 Jun 2025 10:18 AM IST

x
Vivo टेक न्यूज़: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo की Y400 सीरीज में एक नया मॉडल जुड़ गया है। Vivo Y400 Pro 5G को पावरफुल बैटरी और कैमरे के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस बड़े डिस्प्ले वाले Vivo Y400 Pro को 27 जून से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की क्या खासियत है और यह किन ऑफर्स के साथ कहां उपलब्ध है? आइए जानते हैं Vivo Y400 Pro 5G की कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।
Vivo Y400 Pro 5G की बिक्री की तारीख और कीमत
Vivo Y400 Pro 5G की बिक्री 27 जून 2025 से शुरू होगी। इसके दो वेरिएंट हैं- 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। Vivo Y400 Pro के तीन कलर ऑप्शन हैं- व्हाइट, गोल्डन और पर्पल।
Vivo Y400 Pro 5G सेल प्राइस डिस्काउंट
Vivo Y400 Pro प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। आप इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर खरीद सकते हैं। Vivo Y400 Pro 5G Amazon, Flipkart और Vivo India साइट पर उपलब्ध है। आप इसे रिटेल स्टोर के जरिए ऑफलाइन खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो Vivo Y400 Pro 5G की कीमत पर डिस्काउंट पाने के लिए बैंक कार्ड ऑफर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुनिंदा कार्ड्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। IDFC फर्स्ट बैंक, SBI कार्ड, DBS बैंक जैसे बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ उठाएं।
Vivo Y400 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
Vivo Y400 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का HDR10+ AMOLED डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल है, रिफ्रेश रेट 120 Hz है और पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 15 बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन के बैक में IR ब्लास्टर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें Sony IMX 882 सेंसर है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर वाला कैमरा है। कैमरे में OIS भी दिया गया है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
TagsVivo लॉन्च 16GB तक रैम सपोर्ट3D कर्व्ड डिस्प्लेसबसे पतला फोनVivo launches 16GB RAM support3D curved displaythinnest phoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





