- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vivo ने सस्ता फोन Vivo...
प्रौद्योगिकी
Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
Tara Tandi
12 July 2026 6:22 PM IST

x
नई दिल्ली: Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e लॉन्च किया है। कंपनी ने बिना अधिकारिक लॉन्च घोषणा के इसे वेबसाइट पर खरीद के लिए लिस्ट कर दिया है। Vivo Y05e फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 8GB तक रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। यह फोन रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस किया गया है। कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस इसे किया है। इसके अलावा इसमें कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Vivo Y05e Price, Availability
Vivo Y05e को कंपनी ने दक्षिणी अफ्रीका में लिस्ट किया है। फोन के अधिकारिक लॉन्च की घोषणा किए बिना यह अधिकारिक वेबसाइट Vodacom South Africa पर लिस्टेड नजर आ रहा है। इस फोन की कीमत Rand 2,499 (लगभग 14,500 रुपये) है। फोन Crest Teal कलर में लॉन्च किया गया है।
Vivo Y05e Specifications
Vivo Y05e फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जो कि 1600 x 720 पिक्सल का है। इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम आता है जिस पर OriginOS 6 की स्किन आती है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट लगा है। जिसकी पेअरिंग में 4GB की रैम दी गई है। यह 64GB स्टोरेज से लैस है।
यह फोन रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस किया गया है। साथ में LED फ्लैश मिलता है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होकर आता है। Vivo Y05e में कंपनी ने धूल और पानी से बचाव भी दिया है जिसके लिए यह IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप रसिस्टेंस भी दिया गया है।
फोन में कंपनी ने विशाल बैटरी दी है। यह 5,150mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक आदि का विकल्प मिल जाता है। फोन का वजन 199 ग्राम है।
TagsVivo सस्ता फोनVivo Y05e किया लॉन्च5150mAh बैटरी लैसVivo Y05e launchedwith 5150mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





