- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Vi के इंटरनेशनल...
प्रौद्योगिकी
Vi के इंटरनेशनल प्लान्स में अब मिलेगा डबल डेटा और फ्री इनकमिंग कॉल
Tara Tandi
21 May 2025 1:05 PM IST

x
Vodafone Idea टेक न्यूज़: Vodafone Idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स को अपग्रेड कर दिया है। कंपनी ने इस बार गर्मियों की ट्रैवल सीजन को ध्यान में रखते हुए प्लान्स में डबल डेटा, फ्री इनकमिंग कॉल्स और दूसरे बेनिफिट्स जोड़े हैं। Vi का कहना है कि समर हॉलीडे के दौरान इंटरनेशनल ट्रैवल में तेजी आती है और ये अपडेटेड प्लान्स शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों तरह की ट्रिप्स को कवर करने के लिए तैयार किए गए हैं। यूजर्स अब इन प्लान्स को अपनी ट्रिप से पहले भी शेड्यूल कर सकते हैं और आसानी से Vi ऐप या वेबसाइट के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं।
Vodafone Idea ने तीन इंटरनेशनल रोमिंग पोस्टपेड प्लान्स को अपडेट किया है। 649 रुपये का 1 दिन वाला प्लान अब 500MB के बजाय 1GB डेटा देगा। इसमें 50 मिनट की आउटगोइंग कॉल, 10 SMS और फ्री इनकमिंग कॉल शामिल हैं। 2,999 रुपये वाले 10 दिन के पैक में अब 5GB की जगह 10GB डेटा मिलेगा, साथ ही 300 मिनट की कॉलिंग, 50 SMS और अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल्स भी मिलेंगी।
सबसे बड़ा 3999 रुपये का 30 दिन वाला पैक अब 12GB के बजाय पूरे 30GB डेटा ऑफर कर रहा है। इसमें 1500 मिनट की आउटगोइंग कॉलिंग, 100 SMS और फ्री इनकमिंग कॉल्स दी जा रही हैं।
कंपनी का कहना है कि ये बदलाव यूजर्स को ज्यादा वैल्यू, ज्यादा कनवीनियंस और ज्यादा कवर देने के लिए किए गए हैं। Vi अपने इंटरनेशनल यूजर्स को 24x7 हेल्पलाइन सपोर्ट भी दे रहा है, ताकि विदेश में किसी भी नेटवर्क या सर्विस इश्यू को तुरंत हल किया जा सके।
विज्ञापन
इसके अलावा, Vi का Blue Ribbon Bags के साथ पार्टनरशिप भी जारी है। इस सर्विस के तहत यूजर 99 रुपये में बैगेज प्रोटेक्शन ले सकते हैं। अगर उनका चेक-इन किया हुआ सामान 96 घंटे से ज्यादा समय तक डिले या लॉस्ट रहता है, तो उन्हें एक बैग पर 19,800 रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है।
विज्ञापन
Vi का कहना है कि यूजर्स अपने रोमिंग प्लान्स को ट्रिप से 60 दिन पहले तक शेड्यूल कर सकते हैं, जिससे प्लान एक्टिवेशन बिल्कुल टाइम पर और बिना किसी झंझट के हो सके।
TagsVi इंटरनेशनल प्लान्सडबल डेटाफ्री इनकमिंग कॉलVi International PlansDouble DataFree Incoming Callsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





