प्रौद्योगिकी

WhatsApp में व्यू वंस फीचर, सामने वाले के फोटो देखने के बाद अपने आप हो जाएगा डिलीट, ऐसे करें इस्तेमाल

jantaserishta.com
4 Aug 2021 11:41 AM IST
WhatsApp में व्यू वंस फीचर, सामने वाले के फोटो देखने के बाद अपने आप हो जाएगा डिलीट, ऐसे करें इस्तेमाल
x

WhatsApp अब यूजर्स के लिए व्यू वंस फीचर को जारी कर रहा है. इस फीचर से फोटो या वीडियो को रिसीवर एक बार ही देखा जा सकता है. यूजर्स WhatsApp के नए वर्जन में इस फीचर को यूज कर सकते हैं.

WhatsApp के नए वर्जन को ऐपल के ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. नए अपडेट के बाद WhatsApp इन-ऐप मैसज नोटिफिकेशन में भी बदलाव होगा. WhatsApp व्यू वंस फीचर को कुछ टाइम से टेस्ट कर रहा था.
इस फीचर से फोटो या वीडियो देख लेने के बाद गायब हो जाते हैं. हालांकि इस फीचर की एक खामी भी है. इससे फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर कंटेंट को सेव करके रखा जा सकता है.
भारत में WhatsApp का ये फीचर ऐप के लेटेस्ट वर्जन के जरिए जारी किया जा रहा है. इस फीचर को एनेबल करना काफी आसान है. इसके लिए आपको किसी कॉन्टैक्ट को गायब होने वाले फोटो या वीडियो भेजने से पहले कैप्शन बार में मौजूद 1 आइकन पर क्लिक करना होगा.
इस फीचर से भेजे जाने वाले फोटो या वीडियो जब रिसीवर एक बार देख लेगा तब वो चैट में नहीं दिखेगा. मीडिया कंटेंट यूजर के फोटो या गैलरी में भी सेव नहीं होगा और इसे ऐप के जरिए फॉरवॉर्ड भी नहीं किया जा सकेगा. व्यू वंस फीचर से भेजे गए मीडियो को अगर यूजर्स 14 दिन तक ओपन नहीं करते हैं तो वो एक्सपायर हो जाएगा.
इसको स्क्रीनशॉट लेकर सेव किया जा सकता है. WhatsApp इस फीचर को सितंबर 2020 से ही टेस्ट कर रहा है. इस साल इसके बीटा टेस्टिंग को भी एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उतारा गया था. कुछ यूजर्स के लिए इस फीचर पिछले महीने लाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story