प्रौद्योगिकी

HP Omen 16 के साथ लॉन्च हुआ Victus 16 दमदार लैपटॉप

Tara Tandi
19 Sep 2023 9:29 AM GMT
HP Omen 16 के साथ लॉन्च हुआ Victus 16 दमदार लैपटॉप
x
टेक कंपनी एचपी ने हाल ही में भारत में अपना नया गेमिंग लाइनअप लॉन्च किया है जिसमें ओमेन 16 और विक्टस 16 लैपटॉप शामिल हैं। ये हाई परफॉर्मेंस AMD प्रोसेसर के साथ आते हैं। इन्हें सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस गेमिंग सेगमेंट में नया OMEN टेम्पेस्ट कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह गहन गेमिंग सत्र और मल्टीटास्किंग के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखने का काम करता है।
ओमेन 16 और विक्टस 16 की कीमत:
OMEN 16 लैपटॉप को 1,14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, विक्टस 16 लैपटॉप को 86,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। OMEN 16 के फीचर्स: इस लैपटॉप में अहम अपग्रेड का दावा किया गया है। इसमें NVIDIA® GeForce® RTx 4070 GPU है। यह AMD Ryzen 9 सीरीज प्रोसेसर से लैस है। यह बेहतर गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। इस लैपटॉप को बेहतर एयरफ्लो के साथ डिजाइन किया गया है जिसके लिए स्क्वायर वेंट और टॉप-हिंज डिजाइन दिया गया है। इसमें QHD 240Hz डिस्प्ले है जो हाई-रेजोल्यूशन विजुअल के साथ आता है। यूजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस लैपटॉप में FHD कैमरा दिया गया है। यह मैनुअल शटर डोर के साथ आता है।
विक्टस 16 के फीचर्स: इस लैपटॉप में हाई-परफॉर्मेंस क्षमता दी गई है। इसमें AMD Ryzen 7 सीरीज प्रोसेसर और NVIDIA® GeForce® RTX 3050 लैपटॉप GPU है। यह लैपटॉप मनोरंजन, स्कूलवर्क और रचनात्मक कार्यों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। बेहतर कूलिंग के लिए, विक्टस 16 में तीन वेंट और पहले से बेहतर ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग समाधान है। यह इष्टतम तापमान स्तर सुनिश्चित करता है। इसे मीका सिल्वर और परफॉर्मेंस ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 1-ज़ोन RGB कीबोर्ड विकल्प है। यह नया AMD आधारित पोर्टफोलियो हाइपरएक्स के साथ आता है। ये लैपटॉप एम्बेडेड मॉड्यूल के साथ आते हैं जो ऑडियो पेयरिंग और अल्ट्रा-लो लेटेंसी में सुधार करते हैं।
Next Story