- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- वेस्पा 125 और 150...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पियाजियो इंडिया की ओर से भारत में वेस्पा के दो स्कूटर्स को नए रंगरुप में लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से दोनों स्कूटर्स में क्या खूबियां दी गई हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि दोनों स्कूटर्स की कीमत क्या है।
वेस्पा ब्रॉन्ड के दो स्कूटर 125 और 150 को कंपनी ने ड्यूल कलर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इनके इंजन में भी अपडेट दिया गया है। इसके साथ ही पिलियन के कंफर्ट को भी दोनों स्कूटर में बढ़ाया गया है।
जानकारी के मुताबिक पियाजियो की ओर से दोनों ही स्कूटर्स में राउंड हैडलैंप दिया गया है। लेकिन एसएक्सएल वैरिएंट्स में रेक्टेंग्युलर हेडलैंप दिया गया है। 2023 ड्यूल वीएक्सएल स्कूटर्स को पर्ल वाइट और बेज, पर्ल वाइट और अजूरो प्रोवेन्जा के साथ ही पर्ल वाइट और मैट ब्लैक जैसे रंगों का विकल्प दिया गया है। वहीं एसएक्सएल वैरिएंट्स में पर्ल वाइट और मैट रेड जैसे रंग के साथ पेश किया गया है।
नए स्कूटर्स के इंजन में भी कंपनी की ओर से अपडेट दिया गया है। इनके इंजन को बीएस-6 के फेज-2 के कम्प्लाइंट बनाया गया है। साथ ही यह स्कूटर ई-20 पेट्रोल से भी चलाए जा सकते हैं। 125 स्कूटर के इंजन से 9.65 बीएचपी और 10.11 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 150 स्कूटर के इंजन से 10.64 बीएचपी और 11.26 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इनके अलावा इनमें एलईडी हेडलाइट्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्विन हाइड्रोलिक शॉक एर्ब्जाबर को दिया गया है।





