प्रौद्योगिकी

एंड्रॉइड पर लास्ट 15 मिनट के ब्राउजिंग डेटा को डिलीट कर सकेंगे यूजर्स, गूगल जल्द ला रहा नया फीचर

jantaserishta.com
4 Feb 2023 1:03 PM IST
एंड्रॉइड पर लास्ट 15 मिनट के ब्राउजिंग डेटा को डिलीट कर सकेंगे यूजर्स, गूगल जल्द ला रहा नया फीचर
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज गूगल क्रोम के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को एंड्रॉइड पर लास्ट 15 मिनट के ब्राउजिंग डेटा को मिटाने की अनुमति देगा। एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉइड के लिए क्रोम में एक नया फ्लैग पाया गया, इसने संकेत दिया कि टेक दिग्गज क्विक डिलीट नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
नए फीचर ओवरफ्लो मेनू से उपलब्ध होने की संभावना है, जहां टॉप राइट कॉर्नर में तीन वर्टिकल डॉट्स हैं।
हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि मिटाया जा रहा डेटा केवल ब्राउजर हिस्ट्री होगा या सभी अकाउंट एक्टिविटी।
जुलाई 2021 में, कंपनी ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन के लिए एक समान फीचर शुरू किया था, जिससे यूजर्स ब्राउजिंग हिस्ट्री के लास्ट 15 मिनट को तुरंत डिलीट कर सकते हैं।
इस बीच इस हफ्ते की शुरुआत में यह बताया गया था कि तकनीकी दिग्गज क्रोम में इमेज के अंदर टेक्स्ट को आसानी से ट्रांसलेट करने के लिए एक नए तरीके पर काम कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story