- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- यूजर्स का पर्सनल डेटा...
प्रौद्योगिकी
यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
Tara Tandi
12 March 2026 7:49 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत सरकार ने Android यूजर्स के लिए एक नई साइबर सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है। सरकार के मुताबिक कई Android स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच सुरक्षा खामियों की वजह से हैकिंग के खतरे में हो सकते हैं। यह अलर्ट देश की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने जारी किया है, जो भारत में साइबर खतरों की निगरानी करती है। एजेंसी का कहना है कि Android सिस्टम में मौजूद कुछ कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं और यूजर्स के निजी डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। सरकार ने यूजर्स को जल्द से जल्द अपने डिवाइस अपडेट करने की सलाह दी है।
CERT-In के अनुसार इन कमजोरियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर इनका फायदा उठाया गया तो हैकर्स Android डिवाइस को बिना अनुमति के एक्सेस कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या Android ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ हिस्सों और कई डिवाइस में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर कॉम्पोनेंट्स से जुड़ी है।
एजेंसी ने अपने नोट में बताया कि यह वल्नरेबिलिटी खास तौर पर उन चिपसेट से भी जुड़ी हैं जो बड़ी संख्या में स्मार्टफोन्स और टैबलेट में इस्तेमाल होते हैं। इनमें Qualcomm और MediaTek जैसे कंपनियों के प्रोसेसर शामिल बताए गए हैं। अगर इन खामियों का दुरुपयोग किया जाता है तो अटैकर्स डिवाइस पर गलत कोड चला सकते हैं, निजी जानकारी चुरा सकते हैं या सिस्टम पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं।
कुछ मामलों में यह भी संभव बताया गया है कि अटैकर्स यूजर की जानकारी के बिना डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर दें। इससे फोन में मौजूद फोटो, मैसेज, बैंकिंग जानकारी और दूसरे निजी डेटा को खतरा हो सकता है।
कौन खतरे में?
नोट के अनुसार यह समस्या मुख्य रूप से Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 के शुरुआती वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित कर सकती है। ये वर्जन भारत में इस्तेमाल होने वाले कई स्मार्टफोन्स में मौजूद हैं। इनमें Samsung, Xiaomi, OnePlus और Vivo जैसे ब्रांड्स के फोन शामिल हैं, जिनकी संख्या देश में काफी ज्यादा है।
क्या करना चाहिए?
सरकार ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने स्मार्टफोन या अन्य Android डिवाइस पर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच तुरंत इंस्टॉल करें। आमतौर पर डिवाइस निर्माता ऐसे अपडेट जारी करते हैं जिनमें सुरक्षा से जुड़ी खामियों को ठीक किया जाता है।
Tagsdटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





