प्रौद्योगिकी

एक्स पर 'लाइक्स' टैब को पब्लिक व्यू से छिपा सकते हैं यूजर्स

jantaserishta.com
15 Sept 2023 3:00 PM IST
एक्स पर लाइक्स टैब को पब्लिक व्यू से छिपा सकते हैं यूजर्स
x
सैन फ्रांसिस्को: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने एक नया फीचर पेश किया है, जो प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को अपने 'लाइक्स' टैब को पब्लिक व्यू से छिपाने की अनुमति देगा। "हाइड लाइक्स टैब" को इनेबल करने पर, टैब एक्स प्रीमियम यूजर्स की प्रोफाइल से पूरी तरह से गायब हो जाएगा।
एक्स ने गुरुवार को कहा, "अपने लाइक टैब को छिपाकर निजी रखें। प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।" मस्क ने एक्स पर नए अपडेट के बारे में भी साझा किया, लेकिन उन्होंने यूजर्स को लाइक टैब ओपन रखने की सलाह दी और दिलचस्प पोस्ट के लिए 'बुकमार्क' का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, "अब आप अपने लाइक्स छिपा सकते हैं, लेकिन मैं उन्हें ओपन रखने और दिलचस्प पोस्ट के लिए केवल बुकमार्क का इस्तेमाल करने की सलाह देता हूं।" इसके अलावा, कई यूजर्स ने इस डेवलपमेंट पर अपने विचार साझा किए।
एक यूजर ने लिखा, "धन्यवाद, एलन! मैं कुछ भी लाइक कर सकता हूं और अब किसी के चेक करने की चिंता नहीं है।" इस बीच, एक्स ने अपनी नए सर्विस टर्म में पहले ट्वीट का नाम बदलकर "पोस्ट" और रीट्वीट का नाम "रीपोस्ट" कर दिया है, जो 29 सितंबर को प्रभावी होगा। अन्य उल्लेखनीय परिवर्तनों में "ट्विटर" शब्द को पूरी तरह से हटा दिया गया है और इसके जगह पर एक्स का प्रयोग किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story