प्रौद्योगिकी

Motorola यूजर्स के लिए काम की खबर पुराना स्मार्टफोन हो जाएगा नया

Tara Tandi
10 Aug 2024 11:42 AM GMT
Motorola यूजर्स के लिए काम की खबर  पुराना स्मार्टफोन हो जाएगा नया
x
Motorola टेक न्यूज़: मोटोरोला के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Edge सीरीज के पुराने डिवाइस Motorola Edge 20 Fusion के लिए Android 13 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट का यूजर्स को काफी समय से इंतजार था। कंपनी के लेटेस्ट अपडेट का साइज 1.64GB है। इसमें ऐप कस्टमाइजेशन, नए लुक वाला मीडिया प्लेयर और पहले से बेहतर नोटिफिकेशन कंट्रोल के साथ कई नए फीचर्स दिए जा रहे हैं। फोन में अपडेट इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को OS और ऐप्स में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इस अपडेट के जरिए कंपनी यूजर्स को बेहतर पर्सनलाइजेशन ऑफर कर रही है। यूजर्स अब फोन में वॉलपेपर से मैच करते हुए ऐप आइकन भी सेट कर सकते हैं।
मोटो विजेट भी अपडेट
कंपनी ने मोटो विजेट को भी अपडेट किया है। इसमें अब एक्सपेंडेबल अडेप्टिव वर्जन है। इसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन पर ज्यादा जानकारी जोड़ सकते हैं। कंपनी ने सेटिंग्स में भी कई बदलाव किए हैं। इसमें यूजर्स को अब सपोर्टेड ऐप्स में फोन की डिफॉल्ट लैंग्वेज के अलावा अपनी पसंद की लैंग्वेज सेट करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। अपडेट में यूजर्स को अब नोटिफिकेशन और प्राइवेसी के लिए ज्यादा कंट्रोल ऑप्शन दिए जा रहे हैं। जेस्चर मेन्यू की लोकेशन बदल गई है
कंपनी ने अब जेस्चर मेन्यू को सेटिंग्स में गे सिस्टम ऑप्शन में मूव कर दिया है। मोटोरोला का यह अपडेट दूसरी कंपनियों के एंड्रॉयड 14 से काफी पीछे है। हालांकि, उम्मीद है कि मोटोरोला अब डिवाइस के लिए अपडेट को देरी से रोल आउट करने के बजाय समय पर जारी करेगा। फिलहाल आइए जानते हैं कि 2021 में लॉन्च होने वाले इस फोन में कंपनी क्या खास चीजें ऑफर कर रही है।
मोटोरोला एज 20 फ्यूजन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 1080x2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED मैक्स विजन डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8GB तक रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 800U चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Next Story