- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Aadhaar ऐप से घर बैठे...
प्रौद्योगिकी
Aadhaar ऐप से घर बैठे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Tara Tandi
29 Jan 2026 7:26 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार संबिधित सर्विसेज के लिए नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस ऐप का लिमिटेड वर्जन पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी फुल सर्विस उपलब्ध हो गई हैं। यह ऐप एक नई खासियत लेकर आई है जो कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा है। आज से पहले मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार केंद्र ही जाना होता था, लेकिन अब यह काम घर बैठे-बैठे ही किया जा सकता है। नया आधार ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। अगर आप भी अपना मोबाइल नंबर आधार में अपडेट करना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। यहां हम आपको नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर अपडेट करने के बारे में विस्तार से बात रहे हैं।
नया आधार ऐप में एक अहम बदलाव लेकर आया है, जिससे नागरिक अब ओटीपी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके आधार डाटाबेस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आधार सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करती है।
नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
सबसे पहले आपको अपने फोन में एंड्रॉयड या आईओएस के हिसाब से गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करना है।
फिर आपको अपने आधार नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना है और फिर साइन इन करने के लिए अपने बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई करना है।
फिर ऐप सिम बाइंडिंग के लिए फोन से एक एसएमएस भेजेगी और उसके बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन से वेरिफाई करना है।
उसके बाद आपको 6 डिजिट का ऐप पिन लगाना है और उसे फिर से दर्ज करके वेरिफाई करना है।
फिर आपको आधार ऐप के होम पेज पर नीचे की ओर सर्विस सेक्शन में जाना है।
सर्विस सेक्शन में जाने के बाद आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन चुनना है।
मोबाइल नंबर अपडेट के विकल्प में आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में पढ़ना है और फिर कंटीन्यू टू अपडेट मोबाइल नंबर पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है और फिर ओटीपी से वेरिफाई करना है।
फेस ऑथेंटिकेशन करने के बाद आपको अपने बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई करना है। इसके बाद आपको 75 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा।
आपका फोन नंबर अधिकतम 15 दिनों के प्रोसेसिंग समय के अंदर अपडेट हो जाएगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





