- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- फेसबुक को लेकर अपडेट...
प्रौद्योगिकी
फेसबुक को लेकर अपडेट आया, इस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
5 Sept 2022 9:52 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: Facebook काफी ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म है. भारत में कई यूजर्स इस सोशल मीडिया नेटवर्क को यूज करते हैं. लेकिन, कंपनी यूजर्स को एक झटका देने वाली है. Facebook का एक फीचर जल्द बंद होने वाला है. जिससे यूजर्स अगले महीने ने उस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
हम जिस फीचर की बात यहां कर रहे हैं उसका नाम Neighborhoods है. ये हाइपरलोकल फीचर है. इस फीचर को 1 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा. इस फीचर की मदद से लोग अपने आसपास के लोगों के साथ कनेक्ट हो पाते थे.
इसके अलावा वो अपने एरिया में नई जगहों को भी डिस्कवर कर सकते थे. ये लोकल कम्युनिटी का हिस्सा है. इस फीचर को सबसे पहले कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में साल 2022 में रोलआउट किया गया था. इसमें यूजर्स के पास च्वॉइस थी वो सर्विस को ज्वॉइन करके सेपरेट प्रोफाइल बना सकते थे.
हालांकि, इस फीचर को बड़े स्तर पर जारी नहीं किया गया है. इसको लेकर बताया गया कि मेटा को इसकी अहमियत समझ नहीं आई. Neighborhoods को शट डाउन करने का डिसीजन भी यही दिखाता है. लेकिन, कंपनी ने इसको लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया है.
कंपनी अभी कॉस्ट कटिंग पर काम कर रही है. इससे कंपनी को जरूर मदद मिलेगी. इसके अलावा Neighborhoods के बंद होने से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को भी कोई खास नुकसान नहीं होगा. इस वजह से भी कंपनी ने इसको बंद करने का फैसला किया है.
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में बताया कि Neighborhoods को लॉन्च करने का मकसद लोकल कम्युनिटी को साथ लाना था. लेकिन, कंपनी ने सीखा है कि इसके लिए सबसे बढ़िया तरीका ग्रुप्स हैं. इसके लिए कंपनी ने कुछ गाइडलाइन्स भी तैयार किए थे. 1 अक्टूबर से ये सर्विस बंद हो जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





