- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Apple, Asus और Dell के...
प्रौद्योगिकी
Apple, Asus और Dell के बेस्ट-सेलिंग लैपटॉप्स पर 20,000 रुपये तक डिस्काउंट
Tara Tandi
14 July 2025 6:38 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Prime Day सेल की सोमवार (14 जुलाई) को समाप्ति हो रही है। यह सेल केवल एमेजॉन का प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स के लिए है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। एमेजॉन की सेल में Apple, Asus, Dell और HP के बेस्ट-सेलिंग लैपटॉप्स को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है।
इस सेल में Apple का MacBook Air (M1, 2020) अपने फीचर्स के कारण एक लोकप्रिय विकल्प है। इस लैपटॉप को 74,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और ICICI Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। हालांकि, यह कैशबैक 6,250 रुपये तक सीमित है। इसमें Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर भी 10 प्रतिशत का डिस्काउंट है। एमेजॉन ने नए लैपटॉप की खरीदारी पर 20,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर की भी पेशकश की है। हालांकि, यह रकम पुराने लैपटॉप की मॉडल और स्थिति पर निर्भर होगी।
TagsAppleAsus Dellबेस्ट-सेलिंग लैपटॉप्स20000 रुपये डिस्काउंटbest-selling laptopsRs 20000 discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





