प्रौद्योगिकी

यूनिक डिजाइन वाले ईयरबड्स आए

jantaserishta.com
12 Aug 2022 12:47 PM IST
यूनिक डिजाइन वाले ईयरबड्स आए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: वायरलेस ईयरबड्स की भारतीय बाजार में भरमार है. यहां आपको कम कीमत पर भी कई आकर्षक ईयरबड्स मिल सकते हैं. अगर आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लो-बजट सेगमेंट में ईयरबड्स सर्च करेंगे, तो कई प्रोडक्ट्स हाथ लगेंगे. मगर यूनिक डिजाइन वाले ईयरबड्स की संख्या बहुत कम है.

ऐसा ही एक प्रोडक्ट Ubon ने लॉन्च किया है. कंपनी ने क्रिकेट बॉल की तरह दिखने वाले ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. यूनिक ईयरबड्स की बात करेंगे, डिजाइन के मामले में कम बजट सेगमेंट में सिर्फ Nothing Ear 1 ही है.
हालांकि, प्रीमिमय सेगमेंट में आपको कई सारे ऑप्शन मिल सकते हैं. UBON का BT - 210 Cricket ball wireless earbuds आकर्षक डिजाइन के साथ आता है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.
इन ईयरबड्स को आप 3,299 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. UBON BT - 210 truly wireless earbud को आप फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन और UBON की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद पाएंगे. यह प्रोडक्ट ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध है. डिवाइस पर 6 महीने की वारंटी मिल रही है.
कंपनी की मानें तो UBON के नए ईयरबड्स को क्रिकेट लवर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है. इसमें आपको पावरफुल साउंड क्वालिटी और 20 घंटे का प्लेटाइम मिलेगा. UBON के मुताबिक, यूजर्स को इस प्रोडक्ट में प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा.
यह ईयरबड्स क्रिकेट बॉल शेप्ड केस में आते हैं. क्रिकेट बॉल जैसा केस इसे आकर्षक और यूनिक लुक देता है. इन ईयरबड्स को पावर देने के लिए 300mAh की बैटरी दी गई है. UBON BT - 210 truly wireless earbud में ब्लूटूथ v5.0 मिलता है.
इसमें डुअल माइक सपोर्ट दिया गया है, जिसमें आप टच से कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें कॉल रिसीव करने के लिए भी टच कंट्रोल का फीचर मिलता है. ईयरबड्स में Siri और Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story