- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Ultraviolette को...
प्रौद्योगिकी
Ultraviolette को इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract के लिए मिली 60,000 से ज्यादा बुकिंग्स
Tara Tandi
23 Jun 2025 7:15 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ultraviolette Automotive के कुछ महीने पहले लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी को Tesseract के लिए 60,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इस इलेक्ट्रिक की डिलीवरी अगले वर्ष की पहली तिमाही में शुरू की जाएगी।
Ultraviolette ने Tesseract के साथ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Shockwave को भी लॉन्च किया था। Tesseract का शुरुआती 50,000 कस्टमर्स के लिए 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का विशेष प्राइस था। इसके बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस बढ़कर लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। Tesseract का डिजाइन कॉम्बैट हेलिकॉप्टर से प्रेरित है। इसमें शार्प लाइंस के साथ एक एप्रन और DRL के साथ ट्विन हेडलैम्प सेटअप दिया गया है। इसकी साइड्स पर लाइंस टेल लैम्प पर समाप्त होती हैं। इसे चार कलर्स - Desert Sand, Sonic Pink, Solar White और Stealth Black में उपलब्ध कराया गया है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच की TFT टचस्क्रीन, बिल्ट-इन नेविगेशन और राइड एनालिटिक्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें 34 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें सेफ्टी को बढ़ाने के लिए फ्रंट और रियर में RADAR टेक्नोलॉजी, कोलिजन एवॉइडेंस सिस्टम, लेन चेंज असिस्टेंस और इंटीग्रेटेड डैशकैम दिए गए हैं। Tesseract की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 260 किलोमीटर की है। इसमें 6 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की पावर देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 2.9 सेकेंड्स में 0 से 80 kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 125 kmph की है।
हाल ही में Ultraviolette ने बताया था उसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 Mach 2 Recon को ब्रिटेन में लॉन्च किया जाएगा। Ultraviolette ने इसके लिए MotoMondo के साथ पार्टनरशिप की है। ब्रिटेन के साथ ही बेल्जियम, नीदरलैंड और लग्जमबर्ग में कंपनी के लिए यह इम्पोर्टर और डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी संभालेगी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.3 kWh की बैटरी और 30 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी रेंज लगभग 323 किलोमीटर होने का दावा है। इसमें पांच इंच TFT डिजिटल क्लस्टर, हिल होल्ड, चार राइड मोड्स और डायनैमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने व्हीकल लॉन्च किए हैं। इस मार्केट में Bajaj Auto, TVS Motor और Ola Electric की बड़ी हिस्सेदारी है।
TagsUltraviolette इलेक्ट्रिक स्कूटरTesseract 60000 ज्यादा बुकिंगUltraviolette electric scooter000 more bookingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





