- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- U&i ने मात्र Rs 599 से...
प्रौद्योगिकी
U&i ने मात्र Rs 599 से शुरू होने वाले TWS ईयरबड्स और नेकबैंड किए लॉन्च
Tara Tandi
9 March 2025 4:36 PM IST

x
U&i Neckband टेक न्यूज़ : U&i ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो में Classy Series के तहत नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च किए हैं। कंपनी ने विभिन्न तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर इन प्रोडक्ट्स को मार्केट में उतारा है। लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स में TWS-9009, TWS-4419, UiNB-4347, UiNB-2142, UiNB-2151, और UiNB-1098 शामिल हैं। इनमें एडवांस फीचर्स और टिकाऊ परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। कीमत सिर्फ 599 रुपये से शुरू है। आइए जानते हैं इन नए लॉन्च किए गए सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से।
TWS-9009 (Classy Series)
TWS-9009 में ट्रांसपेरेंट स्टेम और केस डिजाइन दिया गया है। इनमें क्वाड माइक सिस्टम है। ये 32dB नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 60ms लो-लेटेंसी फीचर है। कंपनी ने पानी के छींटों में खराब होने से बचाने के लिए इन्हें IPX4 रेट किया है। ये एडवांस ANC + ENC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 50 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। कीमत Rs. 1,049 रुपये है।
TWS-4419 (Classy Series)
TWS-4419 में एर्गोनॉमिक डिजाइन दिया गया है। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं और 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें 60ms की अल्ट्रा लो-लेटेंसी मिल जाती है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। पसीने और पानी के छींटों से बचाव के लिए इनको IPX4 रेट किया गया है। कीमत Rs. 999 है।
UiNB-4347 (Classy Neckband)
UiNB-4347 में 10mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें मेग्नेटिक ईयरबड्स हैं और 40ms लो-लेटेंसी मिल जाती है। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। इस डिवाइस में 50 घंटे का प्लेबैक दिया गया है और 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम होने का दावा किया गया है। इन्हें ब्लैक, सिल्वर और पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है। कीमत Rs. 699 है।
Latest and Breaking News on NDTV
UiNB-2142 (Classy Neckband)
UiNB-2142 नेकबैंड में डुअल डिवाइस पेअरिंग फीचर मिलता है। इनमें 10mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें 65ms लो-लेटेंसी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं और 500 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। इन्हें ब्लैक, ग्रीन, ब्लू शेड्स में खरीदा जा सकता है। कीमत Rs. 649 है।
UiNB-2151 (Classy Neckband)
UiNB-2151 नेकबैंड में एडवांस्ड ऑडियो ड्राइवर लगे हैं। इनका डिजाइन ड्यूरेबल बताया गया है। कंपनी के अनुसार ये स्टेबल कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। साथ ही बेहतर साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। इन्हें White+Black, Black, Yellow+Black कलर्स में खरीदा जा सकता है।
UiNB-1098 (Classy Neckband)
UiNB-1098 नेकबैंड में Hi-Fi ऑडियो क्लियरिटी का दावा किया गया है। इनमें ENC का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये नॉइज रहित कॉलिंग और रिच म्यूजिक का एक्सपीरियंस दे सकते हैं। ये वजन में हल्के हैं और बैटरी लाइफ भी लम्बी बताई गई है। इन्हें 599 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर्स के लिए चार ऑप्शन इनमें दिए गए हैं।
TagsU&i Rs 599 से शुरूTWS ईयरबड्सनेकबैंड लॉन्चU&i TWS earbudsneckband launchedstarting at Rs 599जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





