- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- U&i ने भारत में लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
U&i ने भारत में लॉन्च किए पोर्टेबल स्पीकर और Paradise पावर बैंक, यहाँ जाने फीचर्स
Tara Tandi
9 Nov 2024 7:22 PM IST

x
power bank टेक न्यूज़: U&i ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है। इसके अलावा एक पावर बैंक पेश किया है। कंपनी ने Stone Series वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर मार्केट में उतारा है। इसका पावर आउटपुट 8W है। डिवाइस में 800mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें कई कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। वहीं, U&i ने Paradise Series में नया पावर बैंक पेश किया है। इसकी बैटरी क्षमता 10,000mAh है। यह 15W तक फास्ट चार्जिंग आउटपुट को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
U&i Stone Series ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत
कंपनी ने U&i Stone पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर को 1299 रुपये में लॉन्च किया है। यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे नेवी ब्लू, बेबी ब्लू, चेरी रेड और क्लासिक ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।
U&i Stone Series ब्लूटूथ स्पीकर के स्पेसिफिकेशन
स्पीकर का आउटपुट 8W है। यह लैनयार्ड के साथ आता है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। यह हाइकिंग और आउटडोर एक्टिविटी के लिए उपयोगी बन जाता है। स्पीकर में 800mAh की बैटरी दी गई है। इसे 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 6 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें माइक्रोएसडी, यूएसबी और ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में बिल्ट-इन रेडियो एफएम भी दिया गया है।
U&i पैराडाइज सीरीज पावर बैंक की कीमत
कंपनी ने U&i पैराडाइज सीरीज पावरबैंक को 2699 रुपये में लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
U&i पैराडाइज सीरीज पावर बैंक के स्पेसिफिकेशन
U&i पैराडाइज सीरीज पावर बैंक 10,000mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है। इसमें डुअल आउटपुट दिया गया है। जिसके लिए टाइप-सी पोर्ट और माइक्रो यूएसबी सपोर्ट दिया गया है। इसमें बैटरी स्टेटस के लिए एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें कई बिल्ट-इन सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। यह डिवाइस को ओवरचार्ज, ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट और ओवरहीटिंग से बचा सकता है।
TagsU&i भारत लॉन्चपोर्टेबल स्पीकरपैराडाइज पावर बैंक फीचर्सU&i India LaunchPortable SpeakerParadise Power Bank Featuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





