- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ₹349 से शुरू होने वाले...
प्रौद्योगिकी
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च
Tara Tandi
19 Sept 2026 3:08 PM IST

x
नई दिल्ली: U&i ने भारत में अपने नए वायरलैस ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इनमें कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर भी शामिल है। साथ ही कंपनी ने Sonic सीरीज में 6 नए कॉम्पेक्ट स्पीकर लॉन्च किए हैं। वहीं ऑडियो वियरेबल में नए Epic सीरीज के ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। वायरलैस स्पीकर की कीमत मात्र 349 रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स के खास फीचर्स क्या हैं, और कितनी है इनकी कीमत।
U&i Ultra Box
U&i Ultra Box (UiBS 5256) कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर है जो 600W आउटपुट के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी है। कंपनी ने इसमें LED लगाई हैं जो म्यूजिक के साथ चमकती हैं। यह मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड के साथ आता है। साथ ही इसमें मीडिया कंट्रोल बटन भी मिल जाते हैं। U&i Ultra Box (UiBS 5256) की कीमत 7,349 रुपये है।
Sonic Series Speakers
U&i ने Sonic सीरीज में 6 नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। इनमें अलग-अलग आउटपुट पावर मिलती है। कई तरह के कनेक्टिविटी विकल्प के साथ ये अलग अलग प्लेबैक टाइम के साथ आते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Sonic 18
Sonic 18 (UiBS 5157) में कंपनी ने 5W की आउटपुट दी है। यह यूएसबी और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। इसमें DC5V चार्जिंग का सपोर्ट है। इस पर पोर्टेबिलिटी के लिए एक बकल भी कंपनी ने लगाया है। कहा है कि यह एक समय पर दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। Sonic 18 (UiBS 5157) की कीमत 349 रुपये है।
Sonic 19
Sonic 19 (UiBS 4275) वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर में 10W की आउटपुट दी गई है। यह 6 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। Sonic 19 (UiBS 4275) की कीमत 499 रुपये है।
Sonic 20
Sonic 20 (UiBS 459) में 8W की आउटपुट दी गई है। यह ब्लूटूथ 5.3 के साथ कनेक्ट होता है। 52mm के ड्राइवर इसमें लगे हैं। कंपनी के अनुसार, यह 6 घंटे का बैकअप दे सकता है। Sonic 20 (UiBS 459) की कीमत 349 रुपये है।
Sonic 21
Sonic 21 (UiBS 5301) में 8W की आउटपुट दी गई है। इसमें दो स्पीकर के साथ कनेक्ट होने का फीचर है। Sonic 21 (UiBS 5301) की कीमत 349 रुपये है।
Sonic 23
Sonic 23 (UiBS 5148) में कंपनी ने 8W की आउटपुट दी है। यह ब्लूटूथ 5.4 के साथ कनेक्ट होता है। दावा है कि यह 4 घंटे का बैकअप दे सकता है। Sonic 23 (UiBS 5148) की कीमत 349 रुपये है।
Sonic 24
Sonic 24 (UiBS 5184) में 6W की आउटपुट दी गई है। Bluetooth 5.4 के साथ यह कनेक्ट होता है। कंपनी का कहना है कि यह 4 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें TWS फंक्शन के चलते एकसाथ दो स्पीकर कनेक्ट हो सकते हैं। Sonic 24 (UiBS 5184) की कीमत 349 रुपये है।
Epic Series TWS Earbuds
Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। इनमें 32dB ANC सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं। ये ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। Epic Series TWS ईयरबड्स की कीमत 1049 रुपये है।
Next Story





