- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- U&i ने भारत में लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
U&i ने भारत में लॉन्च किया 6 नेकबैंड और ईयरबड्स, जाने कीमत और फीचर्स
Tara Tandi
3 Feb 2025 1:00 PM IST

x
U&i टेक न्यूज़ : U&i ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में 6 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एंट्री सीरीज के तहत TWS ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च किए हैं। TWS ईयरबड्स में नए एंट्री 9, एंट्री 15 और एंट्री 18 बड्स पेश किए गए हैं। वहीं नेकबैंड में एंट्री 1, एंट्री 3 और एंट्री 10 जैसे मॉडल पेश किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें बेहद किफायती कीमत में पेश किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
एंट्री 9 TWS ईयरबड्स
U&i एंट्री 9 TWS ईयरबड्स 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी है। इनमें नॉइस कैंसलेशन फीचर भी है। ये 150mAh की बैटरी से लैस हैं। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है। एंट्री 9 TWS को 565 रुपये में खरीदा जा सकता है।
एंट्री 15 TWS ईयरबड्स
एंट्री 15 TWS ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी है। इनमें 11mm के ड्राइवर हैं। ये स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आते हैं। इनमें 40 घंटे तक का बैकअप मिलता है। वियरेबल में 30mAh की बैटरी है। चार्जिंग केस में 200mAh की बैटरी है। इन्हें ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। एंट्री 15 TWS को 620 रुपये में खरीदा जा सकता है।
एंट्री 18 TWS ईयरबड्स
एंट्री 18 TWS ईयरबड्स में 36 घंटे का बैकअप मिलता है। ये ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी से लैस हैं। स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ इनमें टाइप सी चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। इन्हें तीन कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। एंट्री 18 TWS को 610 रुपये में खरीदा जा सकता है।
एंट्री 1 नेकबैंड
नेकबैंड सीरीज में कंपनी ने एंट्री 1 नेकबैंड लॉन्च किया है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 है। वियरेबल में 10mm का स्पीकर है। ये 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। इनमें 30 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। कीमत 250 रुपये है।
एंट्री 3 नेकबैंड
एंट्री 3 नेकबैंड 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देता है। इनमें 10mm का स्पीकर है। ब्लूटूथ 5.3 से लैस ये नेकबैंड नॉइस रिडक्शन तकनीक के साथ आते हैं। इन्हें तीन रंगों में खरीदा जा सकता है। कीमत 260 रुपये है।
एंट्री 10 नेकबैंड
कंपनी ने एंट्री 10 नेकबैंड में 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया है। ये 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कीमत 270 रुपये है।
TagsU&i भारतलॉन्च किया 6 नेकबैंडईयरबड्सकीमत फीचर्सU&i Indialaunched 6 neckbandsearbudspricefeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





