प्रौद्योगिकी

भारत में आईं MG की दो नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें, डिजाइन ने खींचा ध्यान

Ratna Netam
3 Aug 2026 8:16 PM IST
भारत में आईं MG की दो नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारें, डिजाइन ने खींचा ध्यान
x

प्रौद्योगिकीय : भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में MG Motor India ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी दो खास इलेक्ट्रिक कारों के नए लिमिटेड एडिशन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने MG M9 Couture Edition और MG Cyberster Couture Edition को भारतीय बाजार में पेश किया है। इन दोनों मॉडलों को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किया गया है। खास डिजाइन और एक्सक्लूसिव फीचर्स के कारण ये कारें रेगुलर मॉडल से अलग पहचान बनाएंगी।

MG M9 Couture Edition की कीमत 84.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि MG Cyberster Couture Edition को 87.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने दोनों मॉडल को लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया है और भारत में इनकी सिर्फ 50-50 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

MG के अनुसार, Couture Edition को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो लग्जरी, एक्सक्लूसिव डिजाइन और हाई-टेक इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। कंपनी ने इन मॉडलों में डिजाइन के स्तर पर कई खास बदलाव किए हैं, जिससे ये सामान्य वर्जन से अलग नजर आते हैं।

दोनों Couture Edition मॉडल में गौरव गुप्ता के डिजाइन सिग्नेचर Serpent Infinity मोटिफ का इस्तेमाल किया गया है। कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में इस खास डिजाइन एलिमेंट को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार के टोनो कवर पर Serpent Infinity लोगो की कढ़ाई देखने को मिलती है। वहीं, आगे और पीछे दिए गए MG लोगो को गोल्ड फिनिश दी गई है, जो कार के प्रीमियम लुक को और बढ़ाती है।

इन लिमिटेड एडिशन कारों में ऑरेंज कलर की स्ट्रिप्स और फ्रंट MG लोगो के आसपास खास ब्रूच डिजाइन भी दिया गया है। केबिन के अंदर डैशबोर्ड पर Couture Edition की बैजिंग मिलती है, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देती है।

MG M9 Couture Edition के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 90kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह मोटर फ्रंट व्हील्स को पावर देती है। इसका इलेक्ट्रिक सिस्टम 245bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक एमपीवी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 548 किलोमीटर की MIDC सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है।

वहीं, MG Cyberster Couture Edition में भी रेगुलर मॉडल वाला पावरट्रेन दिया गया है। इसमें 77kWh बैटरी पैक के साथ ड्यूल मोटर ऑल व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है। यह सेटअप 510bhp की कंबाइंड पावर और 725Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करता है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी MIDC सर्टिफाइड रेंज करीब 580 किलोमीटर बताई गई है।

MG Motor India ने इन दोनों कारों को परफॉर्मेंस और लग्जरी के साथ एक्सक्लूसिव कलेक्टर मॉडल के रूप में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Cyberster और M9 ने भारतीय बाजार में कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। Couture Edition के जरिए ग्राहकों को एक ऐसा विकल्प दिया जा रहा है, जिसमें शानदार डिजाइन के साथ सीमित उपलब्धता भी शामिल है।

MG SELECT के हेड मिलिंद शाह ने लॉन्च के दौरान कहा कि Cyberster और M9 ने अपने सेगमेंट में ग्राहकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। Couture Edition के जरिए इन कारों में एक्सक्लूसिव और कलेक्टेबल अपील जोड़ने की कोशिश की गई है।

भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में MG के ये लिमिटेड एडिशन मॉडल उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं, जो सामान्य इलेक्ट्रिक कारों से अलग कुछ खास खरीदना चाहते हैं। हालांकि, सिर्फ 50-50 यूनिट उपलब्ध होने के कारण इनकी बिक्री सीमित रहेगी और इन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों को जल्द फैसला लेना पड़ सकता है।

Next Story