प्रौद्योगिकी

नए CEO के बाद ट्विटर की नई पॉलिसी, पर्सनल फोटोज-वीडियोज को लेकर लगाए ये प्रतिबंध

jantaserishta.com
1 Dec 2021 9:30 AM IST
नए CEO के बाद ट्विटर की नई पॉलिसी, पर्सनल फोटोज-वीडियोज को लेकर लगाए ये प्रतिबंध
x

नई दिल्ली: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने एक नया रूल जारी किया है. इससे यूजर्स दूसरे की फोटो बिना उनकी अनुमति के शेयर नहीं कर पाएंगे. Twitter CEO बदलने की घोषणा के बाद कंपनी नेटवर्क पॉलिसी को टाइट कर रही है.

आपको बता दें कि Twitter के नए CEO भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को बनाने का अनाउंस किया गया है. अब कंपनी फोटो-शेयरिंग पॉलिसी को टाइट कर रही है. इस नए रूल के अनुसार वैसे लोग जो पब्लिक फिगर नहीं है वो ट्विटर को अपनी फोटो या वीडियो डिलीट करने के लिए कह सकते हैं.
इसमें वैसे फोटो या वीडियो शामिल होंगे जो यूजर की परमिशन के बिना माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर पब्लिश किए गए हैं. न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार Twitter ने बताया कि ये पॉलिसी पब्लिक फिगर या इंडीविजुअल पर तब लागू नहीं होगी जब ट्वीट के टैक्सट पब्लिक इंटरैस्ट में होंगे.
कंपनी ने आगे बताया कि वो हमेशा उस कॉन्टैक्सट को देखेंगे और ऐसे केस में वो इमेज या वीडियो को प्लेटफॉर्म पर रहने की परमिशन दे सकते हैं.
इंटरनेट यूजर्स के राइट पर काफी समय से बहस चल रही है. यूजर्स हमेशा से ये मांग कर रहे हैं कि जब थर्ड पार्टी किसी यूजर का डेटा या फोटो गलत कारण से पोस्ट करें तो उसपर अपील करने की सुविधा प्लेटफॉर्म दें.
कंपनी ने बताया कि Twitter पहले से किसी पर्सन की प्राइवेट इंफोर्मेशन जैसे फोन नंबर या एड्रेस को शेयर करने पर रोक लगा रखा है. लेकिन, पहचान या परेशान करने वाले बढ़ते कंटेंट चिंता की वजह है. हालांकि, इस पॉलिसी पर Twitter को और सफाई देने के लिए कहा गया है.
पॉलिसी पर कंफ्यूजन
कुछ ट्विटर यूजर्स ने इसको लेकर ट्वीट्स भी किए हैं. Jeff Jarvis ने ट्वीट करके पूछा है कि अगर वो किसी सेंट्रल पार्क में फोटो लेते हैं तो क्या उसे पोस्ट करने से पहले क्या आपको फोटो में दिख रहे सभी की परमिशन लेनी होगी.
ये पॉलिसी चेंज तब आया है जब Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कल अनाउंस किया था कि वो कंपनी में CEO पद छोड़ रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी उन्होंने अब पराग अग्रवाल को दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story