प्रौद्योगिकी

ट्विटर अगले सप्ताह अपने एल्गोरिद्म को 'ओपन सोर्स' बना देगा: सीईओ एलन मस्क

jantaserishta.com
22 Feb 2023 11:44 AM IST
ट्विटर अगले सप्ताह अपने एल्गोरिद्म को ओपन सोर्स बना देगा: सीईओ एलन मस्क
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अगले सप्ताह अपने एल्गोरिथ्म को 'ओपन सोर्स' बना देगा और इसे 'तेजी से' सुधारेगा। जब मस्क ने ट्वीट किया, "जो मर्जी हो कहो, लेकिन मैंने 44 अरब डॉलर में दुनिया का सबसे बड़ा गैर-लाभकारी अधिग्रहण किया।"
एक यूजर ने कमेंट किया, "ठीक है। अब इसे ओपन सोर्स करें, तो ये वाकई अच्छा होगा।"
ट्विटर के सीईओ ने जवाब दिया, "अगले सप्ताह जब हमारा एल्गोरिद्म ओपन सोर्स बना दिया जाएगा, तो सबसे पहले निराश होने के लिए तैयार रहें, लेकिन इसमें तेजी से सुधार होगा!"
पिछले हफ्ते, मस्क ने कहा था कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को 'आने वाले महीनों' में एल्गोरिदम को उनके 'करीब मैच' में समायोजित करने की क्षमता प्रदान करेगा।
इस बीच ट्विटर ने घोषणा की है कि यदि एक कम्युनिटी नोट एक ट्वीट पर दिखाता है, जिसे उन्होंने लाइक किया है या रीट्वीट किया है, तो उपयोगकर्ताओं को 'हेड अप' मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story