- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- कारोबारियों के गोल्ड...
प्रौद्योगिकी
कारोबारियों के गोल्ड बैज के लिए ट्विटर प्रति माह 1,000 डॉलर करेगा चार्ज
jantaserishta.com
5 Feb 2023 2:20 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| ट्विटर ने व्यवसायों को गोल्ड बैज और ब्रांड और संगठनों को बनाए रखने के लिए प्रति माह 1,000 डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा है। भुगतान न करने पर चेकमार्क वापस ले लिया जाएगा। एलन मस्क द्वारा संचालित कंपनी ब्रांड से संबद्ध अकाउंट में बैज जोड़ने के लिए प्रति माह 50 डॉलर अतिरिक्त शुल्क भी लेगी।
सोशल मीडिया सलाहकार मैट नवरारा द्वारा पोस्ट किए गए एक स्क्रीनशॉट में संकेत दिया गया कि ट्विटर प्रति माह 1,000 डॉलर का भारी शुल्क लेने जा रहा है।
नवरारा ने ट्वीट किया, ट्विटर 1000 डॉलर प्रति माह के लिए गोल्ड चेकमार्क वेरिफिकेशन और प्रति माह 50 डॉलर के लिए संबद्ध अकाउंट वेरिफिकेशन की पेशकश करने वाले व्यवसायों को ईमेल कर रहा है।
ट्विटर ने इस पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
ट्विटर द्वारा व्यवसायों को भेजे गए एक ईमेल में कहा गया है, शुरूआती एक्सेस सब्सक्राइबर के रूप में, आपको अपने संगठन के लिए एक गोल्ड चेकमार्क और सहयोगियों के लिए बैज मिलेगा।
संगठनों के लिए वेरिफिकेशन प्रति माह 1,000 डॉलर है, और 50 डॉलर प्रति अतिरिक्त संबद्ध हैंडल प्रति माह एक महीने की मुफ्त संबद्धता के साथ है।
ट्विटर ने संगठन कार्यक्रम (जिसे पहले ब्लू फॉर बिजनेस कहा जाता था) के वेरिफिकेशन के लिए गोल्ड बैज को रोलआउट किया था, जो ब्रांड्स को ट्विटर पर खुद को वेरीफाई और अलग करने की अनुमति देता है।
पिछले साल दिसंबर में, ट्विटर ने वेरीफाई के साथ अपनी ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को फिर से शुरू किया, जिसकी लागत एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 8 डॉलर और आईफोन मालिकों के लिए प्रति माह 11 डॉलर थी।
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी ब्लू सर्विस सब्सक्रिप्शन सर्विस को छह और देशों में विस्तारित किया है। जिसके चलते कुल 12 देशों में यूजर्स इसकी सदस्यता ले सकते हैं।
Tagsगोल्ड बैजट्विटरट्विटर न्यूज़ट्विटर अपडेटट्विटर फीचरgold badgetwittertwitter newstwitter updatetwitter feature
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





