प्रौद्योगिकी

ट्विटर ने मस्क को ट्रैक करने वाले खातों को किया निलंबित

jantaserishta.com
15 Dec 2022 1:02 PM IST
ट्विटर ने मस्क को ट्रैक करने वाले खातों को किया निलंबित
x
सैन फ्रैंसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर ने उन लोगों के अकाउंट निलंबित कर दिए हैं जो सीईओ एलन मस्क को ट्रैक कर रहे थे और उनकी पर्सनल जानकारी, प्राइवेट प्‍लेन्‌ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही अब इन अकाउंट के मालिकों पर मस्क कानूनी कारवाई भी करेंगे। एक 19 साल के कॉलेज स्टूडेंट जैक स्वीनी ने एलन मस्क का ट्विटर पर फर्जी खाता बनाया, जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा का उपयोग कर एलन मस्क के बारे में पता लगाकर रोज अपडेट करता था, मसलन वो कहां हैं, कब हवाई यात्रा करते हैं।
इस तरह के कई दूसरे भी ट्विटर पर अकाउंट हैं जो कि एलन मस्क के बारे में, उनकी निजी जिदगी के बारे में जानकारी साझा करते हैं।
इस तरह के सारे अकाउंट और उनके मालिकों को लेकर एलन मस्क ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
7 नवंबर को, मस्क ने दावा किया कि, ऐसे खाते सुरक्षा के हिसाब से ठीक नहीं हैं और इससे खतरा है।
जनवरी में, मस्क ने अपने निजी विमान की गतिविधियों पर नजर रखने वाले ट्विटर बॉट को हटाने के लिए स्वीनी को 5,000 डॉलर की पेशकश की थी।
इस बीच फरवरी में मस्क ने स्वीनी को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया। बाद में, स्वीनी ने कहा कि उसने 16 ऑटोमेटेड ट्विटर अकाउंट बनाए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story