- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ट्विटर का लोगो बदला,...
प्रौद्योगिकी
ट्विटर का लोगो बदला, ब्लू बर्ड की जगह अब दिख रहा X
jantaserishta.com
24 July 2023 2:50 PM IST

x
Twitter Changed: ट्विटर का लोगो बदला जा चुका है. अब चिड़िया की जगह आपको X दिखेगा.
ट्विटर के नए लोगो को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है. कंपनी ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर का लोगो बदला गया, इससे पहले भी कंपनी ‘नीली चिड़िया’ लोगो की जगह ‘डॉजकॉइन’ को इस्तेमाल कर चुके हैं. अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को खरीदा है. तब से हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव देखे हैं.
Elon Musk ने पहले ही बताया था प्लान...
Twitter खरीदने के समय ही मस्क ने अपना प्लान क्लियर कर दिया था. उन्होंने कहा था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा.
Twitter काफी समय से नुकसान में रहा है और Elon Musk ने इसे काफी पैसे दे कर खरीदा है, इसलिए जाहिर है वो चाहेंगे कि पैसे भी खूब कमाएं, लेकिन ये उन्हें भी पता है कि सिर्फ Twitter से ये काम हो नहीं सकता, इसलिए उन्होंने अपनी स्ट्रैटिजी के मुताबकि इसमें बड़े बदलाव लाने शुरू कर दिए हैं. पहले वेरिफिकेशन के लिए पैसे और ट्विटर ब्लू की शुरुआत और अब ये नया दांव.
Tagsट्विटरट्विटर न्यूज़ट्विटर अपडेटट्विटर लोगोट्विटर X लोगोX लोगोब्लू बर्डTwitterTwitter NewsTwitter UpdateTwitter LogoTwitter X LogoX LogoBlue Bird
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





