प्रौद्योगिकी

मेरे नेतृत्व में ट्विटर वास्तव में बढ़ रहा, बंद होने वाला नहीं है: मस्क

jantaserishta.com
23 Nov 2022 12:12 PM IST
मेरे नेतृत्व में ट्विटर वास्तव में बढ़ रहा, बंद होने वाला नहीं है: मस्क
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| एलन मस्क ने बुधवार को हैशटैग आरआईपी ट्वीटर को फिर से खारिज करते हुए कहा कि उनके अधीन माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वास्तव में बढ़ रहा है और बंद हेोने वाला नहीं है। काफी अधिक आलोचना के बावजूद, मस्क ने कहा कि ट्विटर वह जगह है जहां 'ऑपीनियन लीडर्स हैं'।
मस्क ने अपने 11.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स को ट्वीट किया, "क्या ट्विटर को अब तक बंद नहीं हो जाना चाहिए था या कुछ और?"
वह हंसे और कहा, "शायद हम स्वर्ग/नरक में जा चुके हैं और यह नहीं जानते।"
नए ट्विटर सीईओ आने वाले दिनों में मजबूत ट्विटर बनाने के उद्देश्य से सॉफ्टवेयर टीमों के साथ देर रात तक बैठक करते हैं।
मस्क ने आगे पोस्ट किया, "ट्विटर वह जगह है जहां ओपिनियन लीडर्स हैं। मैं आशावादी हूं कि चीजें अच्छी तरह से काम करेंगी।"
हैशटैग आरआईपी ट्विटर के बावजूद, जो कंपनी के अनिश्चित भविष्य को लेकर कुछ ब्रांडों के पहले पलायन के बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था, मस्क ने कहा था कि 'ट्विटर जिंदा है।'
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग दो-तिहाई को निकालने के बाद, ट्विटर के सीईओ ने कहा है कि कंपनी फिर से हायरिंग कर रही है।
मस्क के अनुसार, टेक्सस में कंपनी का मुख्यालय रखने की 'कोई योजना नहीं' है, जैसा कि उन्होंने टेस्ला के साथ किया था, हालांकि यह टेक्सस और कैलिफोर्निया में 'डुअल-हेडक्वोर्टर्ड' कार्यालय होने का अर्थ होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story