- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 'यह ट्वीट अनुपलब्ध है'...
प्रौद्योगिकी
'यह ट्वीट अनुपलब्ध है' दिखाने वाले बग को ट्विटर ने किया ठीक: मस्क
jantaserishta.com
6 Feb 2023 11:13 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर्स को यह ट्वीट अनुपलब्ध है दिखाने वाले बग को ठीक कर दिया है। एक यूजर ने ट्वीट किया: हम फीड में ज्यादा से ज्यादा ट्वीट्स पर 'यह ट्वीट अनुपलब्ध है' देख रहे हैं, लेकिन जब उस पर क्लिक करते हैं, तो ट्वीट दिखाई देता है।
इसपर मस्क ने जवाब दिया: हमें लगता है कि हमने आज इस बग को ठीक कर दिया है।
मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने बग से जुड़ा अपना स्टेटस शेयर किया।
एक यूजर ने कहा, यह एक पुराना, 'कंसर्वेटिव बग' है, जो एआई को पसंद नहीं, आने वाले ट्वीट्स को गायब कर देता है। सालों पहले यह रेगुलर चीज थी।
पिछले साल दिसंबर में, भारत समेत दुनिया भर में ट्विटर डाउन हो गया था, मस्क ने कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को रफ्तार देने के लिए बैकएंड बदलावों के चलते आउटेज हो गया था।
कुछ यूजर्स के टाइमलाइन्स रिफ्रेश नहीं हुई और कई अकाउंट्स को गैर-मौजूद के रूप में दिखाया गया।
साथ ही, प्लेटफॉर्म ने कई यूजर्स को एरर मैसेज दिखाए, कुछ गलत हो गया, लेकिन चिंता न करें यह आपकी गलती नहीं है। फिर से प्रयास करें।
Tagsट्विटर सीईओ एलन मस्कएलन मस्कट्विटरट्विटर न्यूज़ट्विटर अपडेटट्विटर बगTwitter CEO Elon MuskElon MuskTwitterTwitter NewsTwitter UpdateTwitter Bug
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





