प्रौद्योगिकी

ट्विटर ब्लू यूजर्स अब 60 मिनट तक लंबे वीडियो कर सकते हैं पोस्ट

jantaserishta.com
23 Dec 2022 4:14 PM IST
ट्विटर ब्लू यूजर्स अब 60 मिनट तक लंबे वीडियो कर सकते हैं पोस्ट
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| ट्विटर ने शुक्रवार को लंबे समय से प्रतीक्षित फीचर की घोषणा की, जिसे उसके बॉस एलन मस्क ने मंच पर लाने का वादा किया था। ब्लू यूजर्स अब 1080पी रिजॉल्यूशन और 2 जीबी फाइल साइज में वेब से 60 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
ट्विटर ने अपने ब्लू पेज को अपडेट किया जिसमें उसने जानकारी साझा की। यह भी साझा किया गया कि सभी वीडियो को कंपनी के नियमों का पालन करना चाहिए।
इससे पहले, ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर 512 एमबी की फाइल साइज लिमिट के साथ 1080पी रिजॉल्यूशन पर प्लेटफॉर्म पर 10 मिनट लंबे वीडियो अपलोड करने में सक्षम थे।
हालांकि, कंपनी ने उल्लेख किया कि आईओएस और एंड्रॉइड यूजर्स पहले की तरह ही 10 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
जो लोग ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर नहीं हैं, वे अब भी किसी भी प्लेटफॉर्म पर 4 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह डिस्ट्रीब्यूशन के लिए वीडियो की गुणवत्ता को संशोधित करने पर विचार करेगा।
कंपनी के सपोर्ट पेज ने कहा, "हम अपने प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए सभी वीडियो के लिए उच्चतम संभव वीडियो गुणवत्ता बनाए रखने का प्रयास करते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story