- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- TVS Motor ने लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
TVS Motor ने लॉन्च किया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें प्राइस
Tara Tandi
2 July 2025 7:28 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी की iQube सीरीज में छह मॉडल हो गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां नए मॉडल्स पेश कर रही हैं।
TVS Motor ने बताया है कि iQube का नया वेरिएंट शहरों में ड्राइविंग के लिए बेहतर है। इसकी IDC रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन के साथ भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें Pearl White, Titanium Grey, Starlight Blue विद Beige और Copper Bronze विद Beige कलर्स के विकल्प हैं। डुअल-टोन कलर्स से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग लुक मिलता है। iQube के नए वेरिएंट का प्राइस 1.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन iQube के पुराने वेरिएंट्स के लगभग समान है। इसमें हिल होल्ड का नया फंक्शन दिया गया है। TVS Motor के iQube की लॉन्च के बाद से छह लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में वॉल्यूम बढ़ाने में इसकी बड़ी हिस्सेदारी है। इस वर्ष अप्रैल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor ने पहली बार सेल्स में अग्रणी स्थान हासिल किया था। अप्रैल में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक लगभग 19,736 यूनिट्स की रही थी। इस मार्केट की अन्य बड़ी कंपनियों में Ola Electric और Bajaj Auto शामिल हैं। पिछली कुछ तिमाहियों में इस सेगमेंट में TVS Motor की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की विदेश में भी बिक्री बढ़ाने की योजना है। दक्षिण पूर्व एशिया के मार्केट्स में एक्सपोर्ट के लिए TVS Motor की इंडोनेशिया की फैक्टरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह विदेशी मार्केट्स में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। देश में यह iQube और X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है। TVS Motor का टारगेट अपनी इंडोनेशिया की फैक्टरी का इस्तेमाल आसियान देशों में मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए करने का है। इन देशों में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहले से बिक्री की जा रही है।आसियान देशों में कंबोडिया, लाओस, ब्रूनेई, म्यांमार, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया और वियतनाम शामिल हैं।
TagsTVS Motor लॉन्चiQube इलेक्ट्रिक स्कूटरनया वेरिएंटTVS Motor launches iQube electric scooternew variantजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





