प्रौद्योगिकी

TV बन जाएगा स्मार्ट! Amazon ने भारत में लॉन्च किया Fire TV Stick 4K, जाने कीमत

Tara Tandi
10 May 2024 8:52 AM GMT
TV  बन जाएगा स्मार्ट! Amazon ने भारत में लॉन्च किया Fire TV Stick 4K, जाने कीमत
x
टेक न्यूज़ : Amazon Fire TV स्टिक 4K को भारत में पेश कर दिया गया है। नई अमेज़न फायर टीवी स्टिक को पिछली पीढ़ी की तुलना में कई अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। फायर टीवी स्टिक 4K के रिमोट में अमेज़न प्राइम, अमेज़न म्यूज़िक के साथ-साथ नेटफ्लिक्स के लिए एक समर्पित बटन है। इसके साथ ही रिमोट में ऐप्स के लिए एक अलग बटन भी दिया गया है। टेक दिग्गज ने साल 2022 में पहला फायर स्टिक पेश किया था।
अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4K की कीमत
अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4K को भारत में 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह मेट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस के प्री-ऑर्डर Amazon पर शुरू हो गए हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इसकी बिक्री 13 मई से शुरू होगी। इसे अमेज़न के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स से भी खरीदा जा सकता है।
अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4K की विशेषताएं
अमेज़न फायर टीवी स्टिक 4K के नाम से ही पता चलता है कि यह 4K अल्ट्रा एचडी कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है, जो HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह डिवाइस डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह उसका अब तक का सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है। लेटेस्ट फायर टीवी स्टिक 4K में 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 के साथ 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई बैंड का सपोर्ट है। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस एलेक्सा वॉयस रिमोट सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इसे एलेक्सा ऐप के जरिए अन्य इको डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
अमेज़न का यह डिवाइस लो पावर मोड को सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि ऊर्जा बचाने के लिए निष्क्रिय होने पर यह स्लीप या स्टैंडबाय मोड में चला जाता है। फायर टीवी स्टिक 4K अमेज़न ऐप स्टोर से 12,000 ऐप्स को सपोर्ट करता है। इन ऐप्स में डिज्नी+हॉटस्टार, ज़ी5 और जियो सिनेमा जैसे लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही यह स्ट्रीमिंग डिवाइस Amazon MiniTV, YouTube और MX प्लेयर जैसे ऐप्स को भी सपोर्ट करता है।
Next Story